शिवपुरी में शनिवार रात आतिशबाजी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में तीस वर्षीय युवक घायल हो गया। नवाब साहब रोड पर हुई इस घटना में हाथ में पटाखा फटने से पीड़ित की दो उंगलियां कट गईं। घायल हेमंत शर्मा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना के समय हेमंत के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। इस हादसे के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थिति पर नजर बनाए रखी।
पुरानी शिवपुरी में बिजली डीपी में आग
दूसरी घटना पुरानी शिवपुरी में इमामबाड़ा के पास सामने आई, जहां अचानक बिजली की डीपी में जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग भड़क उठी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना बिजली मंडल को दी। सूचना मिलते ही बिजली मंडल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद डीपी की आग पर काबू पाया।









पाठकों की राय