हिमाचल प्रदेश में 11 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 नवंबर को आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
इन जिलों में रहेगा बर्फबारी और आंधी का असर
चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा लाहौल स्पीति, चम्बा, कुल्लू और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।
वर्तमान में कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।









पाठकों की राय