दीपावली के दूसरे दिन राजस्थान के विभिन्न जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक की स्थिति सामने आई है। राज्य के 19 जिलों में AQI लेवल 200 से ऊपर दर्ज किया गया।
श्रीगंगानगर में सुबह 9 बजे AQI लेवल 354 दर्ज किया गया। वहीं, भिवाड़ी में AQI लेवल 304 के करीब पहुंच गया।
विभिन्न जिलों में वायु गुणवत्ता का स्तर
अलवर में AQI 297 और हनुमानगढ़ में 278 दर्ज किया गया। इसके अलावा, भीलवाड़ा में AQI लेवल 153 और 123 दर्ज हुआ।
दौसा जिले में राज्य का सबसे कम AQI लेवल 119 दर्ज किया गया।









पाठकों की राय