अमेरिका और चीन से जुड़े एक बड़े घटनाक्रम में एनवीडिया के बोर्ड ने सीईओ जेनसन हुआंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। यह कदम तब उठाया गया जब जेनसन हुआंग ने एलिस हुआंग उर्फ हुआंग ले नामक चीनी महिला के साथ अफेयर की बात स्वीकार की।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि इस महिला ने चीन के लिए जासूसी की है और अहम जानकारी चीन तक पहुंचाई। हालांकि, एनवीडिया का कहना है कि अभी तक कोई भी गोपनीय जानकारी लीक होने का पता नहीं चला है।
जांच के लिए वकील नियुक्त
इस मामले की जांच के लिए एनवीडिया बोर्ड ने बाहर से एक वकील को नियुक्त किया है। जांच के बावजूद जेनसन हुआंग अपने सीईओ पद पर बने रहेंगे।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जून 2024 से मेगास्पीड कंपनी ने एनवीडिया से 45 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के चिप खरीदे हैं। अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा इस बात की भी जांच जारी है कि क्या मेगास्पीड कंपनी द्वारा प्रतिबंधित एआई चिप चीन तक पहुंचाए गए थे।









पाठकों की राय