राजस्थान में हिरासत में मौत और अननैचुरल डेथ के मामलों में मुआवजा देने के लिए नई पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गृह विभाग इस संबंध में पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर रहा है, जिसमें पांच लाख रुपए तक मुआवजा देने का प्रावधान रखे जाने की संभावना है।
हाल के दिनों में राज्य की विभिन्न जेलों और थानों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। जोधपुर सेंट्रल जेल में दो जुलाई 2025 को रूपाराम सीरवी की मौत हुई थी। इसके अलावा, अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में उनतीस जून 2026 को जगन गुर्जर की मौत हुई और जयपुर के मुहाना थाने में पूछताछ के लिए लाए गए ऋतुराज लोहार की पांच अक्टूबर को मौत हो गई थी।
विभिन्न जेलों और थानों में हुई मौतें
अगस्त 2026 में हाईकोर्ट ने जोधपुर की घटना को कस्टोडियल डेथ मानते हुए परिजनों को पच्चीस लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया था। साथ ही अदालत ने सरकार को तीन महीने में ड्राफ्ट को पॉलिसी का रूप देकर लागू करने के निर्देश दिए हैं।
गृह विभाग अगले पंद्रह दिन में इस ड्राफ्ट को अंतिम रूप देगा। इसके बाद विधि और वित्त विभाग की मंजूरी ली जाएगी।









पाठकों की राय