कार्तिक मास की अमावस्या का पुण्यकाल 9 नवंबर को है। कार्तिक अमावस्या तिथि दोपहर 12:32 बजे तक है। पंचांगों के अनुसार गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर कुछ मतभेद बने हुए हैं।

गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता से संबंधित है। हालांकि पंचांगों में इसकी तिथि को लेकर अलग-अलग समय बताया गया है।

पंचांगों में तिथियों को लेकर अंतर

कुछ पंचांगों में 9 नवंबर की शाम को गोवर्धन पूजा का मुहूर्त बताया गया है। वहीं, कई उत्तर भारतीय पंचांगों में 10 नवंबर की सुबह गोवर्धन पूजा करने की सलाह दी गई है।

कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे तक रहेगी। तिथियों के इस अंतर के कारण श्रद्धालुओं के बीच संशय की स्थिति बनी रहती है।