मध्य प्रदेश में दीपावली की रात अलग-अलग स्थानों पर मकानों और दुकानों में आग लगने की घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। कटनी जिले के बरही में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। इस घटना में दो महीने का एक मासूम भी शामिल था।
सिवनी जिले के छपारा में एक सराफा व्यापारी के मकान में आग लगने से भी छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र में दुकानों और एक मकान में आग लगने से 107 वर्षीय बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सिवनी एसपी कृष्ण लाल चंदानी के मुताबिक शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। दोनों ही मुख्य घटनाओं में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है और इसकी विस्तृत जांच अभी बाकी है।
इन हादसों के बीच स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दमकल की गाड़ियों के समय पर न पहुंचने और पाइप खराब होने के कारण जान बचाने में भारी परेशानी हुई।









पाठकों की राय