झज्जर जिले के साल्हावास थाना क्षेत्र के गांव सुंदरहेटी में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार राणा की अदालत ने आरोपी राजे की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
यह घटना 4 सितंबर 2026 की शाम की है, जब सुंदरहेटी गांव में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। इस हिंसक घटना में इंस्पेक्टर बलराज और चालक धर्मेंद्र को चोटें आईं।
पुलिस टीम पर हमले की घटना
शिकायत के अनुसार हमले के दौरान सरकारी गाड़ी नंबर HR-14-GV-1022 को भारी नुकसान पहुंचाया गया था। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और 8,300 रुपये छीनने का आरोप भी है। आरोपी राजे इस मामले में 8 सितंबर 2026 से जेल में बंद है।









पाठकों की राय