छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम के टीला एनीकट में एक कार महानदी में गिर गई। इस हादसे में पत्रकार शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटा विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू की मौत हो गई।

यह परिवार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पसौद गांव का रहने वाला था। यह घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

परिवार से अंतिम संपर्क और घटनास्थल

यह हादसा रात 11 बजे से 2 बजे के बीच हुआ। शीतल साहू की अपने घरवालों से आखिरी बात रात करीब 11 बजे हुई थी।

घटनास्थल पर एनीकट के चार पिलर टूटे हुए मिले हैं। गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। कार एनीकट से नदी में कैसे गिरी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।