मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी आगामी 25 नवंबर 2026 को तय हुई है। यह विवाह समारोह उनके पैतृक गांव लदमा में आयोजित किया जा रहा है।
इस शादी में दूल्हे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित को विधायक अनंत सिंह लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट कर रहे हैं। ऋषिकेश कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे हैं।
इसके अलावा, विधायक अपने छोटे बेटे अभिनव सिंह के जनेऊ संस्कार पर उन्हें बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट कर रहे हैं।
दस बीघा जमीन पर पंडाल और भोजन की व्यवस्था
विवाह समारोह के लिए पैतृक गांव में करीब 10 बीघा जमीन पर विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में करीब 4 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें 150 से अधिक प्रकार के व्यंजन परोसे जाएंगे।
समारोह के दौरान होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता के विजेता को महिंद्रा थार कार देने की घोषणा भी की गई है। हालांकि, गिफ्ट की जाने वाली लैंड रोवर डिफेंडर के सटीक वेरिएंट और उसकी अंतिम कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।









पाठकों की राय