शिवपुरी में रविवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर में शाम करीब छह बजे से रात नौ बजे तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का कार्य संपन्न हुआ।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद शाम करीब सात बजे से आतिशबाजी शुरू हुई, जो देर रात तक लगातार चलती रही। पर्व के इस उल्लास के बीच जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारी भी शहर के जरूरतमंदों के बीच पहुंचे।

अपना घर आश्रम पहुंचे अधिकारी

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया और डीएफओ सुधांशु यादव अपना घर आश्रम पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आश्रमवासियों को अपने हाथों से मिठाई और फल बांटे।