दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद उत्तर प्रदेश में हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। सोमवार सुबह 7 बजे प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 के पार दर्ज किया गया।
नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर और वाराणसी समेत 10 शहरों में एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा संभल, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गोंडा और महराजगंज समेत 15 से ज्यादा शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा।
तापमान में गिरावट और घटती दृश्यता
प्रदूषण और कोहरे के असर से रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। सड़कों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन बाद उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।









पाठकों की राय