फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर इलाके में दिवाली की देर रात लगभग 3 बजे एक रॉकेट गिरने से भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। सेक्टर-31 फायर स्टेशन के कर्मचारी जोगेंद्र भड़ाना ने इस घटना की पुष्टि की है।

दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से 12 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब 5 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

प्रशासन और विभाग द्वारा फिलहाल इस दुर्घटना में हुए नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।