शिवपुरी में 70वीं राष्ट्रीय अंडर-17 बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 नवंबर को सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। यह खेल आयोजन 12 से 16 नवंबर 2026 तक चलेगा।
प्रतियोगिता में शामिल हैं 765 खिलाड़ी
इस राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश भर से 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें कुल 765 खिलाड़ी और 120 अधिकारी शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले तय शेड्यूल के अनुसार 16 नवंबर तक खेले जाएंगे।









पाठकों की राय