बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिर गांव में सरकारी महिला टीचर की हत्या का मामला सामने आया है। इस हमले में 52 वर्षीय शिक्षिका सुधा यादव की मौत हो गई, जबकि उनके पति सुधा शंकर यादव, बेटा अखिलेश और बेटियां घायल हो गईं।

मृतक सुधा यादव गोंडा के नवाबगंज स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका थीं। घटना के संबंध में कांग्रेस की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस कर रही है आरोपियों से पूछताछ

कलवारी के सीओ बृजेश सिंह के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी जिसके बाद मारपीट की यह घटना घटी। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।