उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को लोधी गार्डन स्थित एनडीएमसी नर्सरी का दौरा किया। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने ट्यूलिप की स्थानीय खेती और आयातित बल्बों पर निर्भरता कम करने के लिए यह पहल शुरू की है।
यह विशेष पहल वर्ष 2022 में शुरू की गई थी। इसके तहत पिछले सीजन में लगभग 40 हजार ट्यूलिप बल्ब तैयार किए गए थे, जबकि आगामी सीजन के फूलों के लिए 24 हजार बल्ब लगाए जाएंगे।
हाईटेक नर्सरी में ट्यूलिप उत्पादन चक्र
यह हाईटेक नर्सरी करीब 300 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई है। इस नर्सरी में एक चक्र के दौरान 18 से 20 हजार पौधे तैयार होते हैं और यहां साल में कुल चार उत्पादन चक्र संचालित होते हैं।









पाठकों की राय