भारत में पिछले एक साल में गूगल ट्रेंड्स पर माचा चाय से जुड़े सर्च में भारी इजाफा देखा गया है। आंकड़ों के मुताबिक हाऊ टू मेक माचा की सर्च लगभग 1300 प्रतिशत तक बढ़ी है।
माचा का इतिहास चीन से जुड़ा हुआ है। वर्ष 1191 के आसपास एक जापानी जेन भिक्षु इसाई इसे जापान लेकर गए थे। इसके स्वास्थ्य प्रभावों और पोषण को लेकर विभिन्न अध्ययन किए गए हैं।
इतिहास और एंटीऑक्सिडेंट
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक माचा में ईजीसीजी नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। वहीं हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार करीब 240 मिलीलीटर माचा में 38 से 89 मिलीग्राम तक कैफीन होती है।
दिल्ली में सीनियर डाइटीशियन के रूप में कार्यरतृता मिश्रा ने माचा के सेवन और पोषण पर जानकारी दी है। हालांकि वैज्ञानिक रूप से ऐसा कोई सबूत नहीं है कि माचा पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।








पाठकों की राय