केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश (CUHP) ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में पहली बार स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय एशिया की समग्र रैंकिंग में 791-800 बैंड में शामिल रहा है।
दक्षिण एशिया क्षेत्र में विश्वविद्यालय को 239वीं रैंक प्राप्त हुई है। इस रैंकिंग में कुल 26 देशों और क्षेत्रों के 1,722 विश्वविद्यालय शामिल किए गए थे।
विभिन्न संकेतकों में प्रदर्शन
प्रति शोधपत्र उद्धरण संकेतक में विश्वविद्यालय को 70.4 स्कोर और एशिया में 306वीं रैंक मिली है। इसके अलावा, पीएचडी उपाधिधारक शिक्षकों के संकेतक में 97.9 स्कोर के साथ 165वीं रैंक हासिल हुई है।









पाठकों की राय