शिवपुरी जिले की कोलारस थाना पुलिस ने दिलीप जाटव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला एक फेसबुक पोस्ट को लेकर दर्ज किया गया है, जिसमें मुसलमानों पर अत्याचार होने का दावा लिखा था.

शिकायतकर्ता महेश परिहार (39 वर्ष), जो ग्राम रिजौदा के निवासी हैं, ने यह शिकायत 10 नवंबर को दर्ज कराई। उनके अनुसार उन्होंने यह फेसबुक पोस्ट 9 नवंबर को देखी थी.

भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(बी) और 223(ए) के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।