अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में दिए बयान में कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अब लगभग खत्म हो चुका है। अमेरिकी सेना ने पिछले एक हफ्ते के दौरान ईरान पर कम से कम दो बार सीमित हमले किए थे।
व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी से मुलाकात की। इस बीच अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत गंवा दिया है।
दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बयान दिया है कि अमेरिका के जंग खत्म करने पर ईरान दो दिन के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को खोल देगा। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले शुरू किए थे।









पाठकों की राय