आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक बयान के अनुसार यह फैसला आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है।
पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने 30 सितंबर 2013 को विवाह किया था। हालांकि, उनके तलाक के विस्तृत कारणों के बारे में कोई आधिकारिक सार्वजनिक खुलासा नहीं किया गया है।
राजनीतिक सफर और विवाह
बता दें कि पवन कल्याण ने 14 मार्च 2014 को जनसेना पार्टी की स्थापना की थी। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना और भाजपा के गठबंधन के बाद वह आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने।









पाठकों की राय