मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह ड्राई रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।

बठिंडा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, पठानकोट के केवीके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

तापमान और बारिश की स्थिति

पंजाब में रात का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक बना हुआ है। लुधियाना में रात का तापमान 13.4 डिग्री और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।