छत्तीसगढ़ के जशपुर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़ाटोली इलाके में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह घटना 7 नवंबर की रात की है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय कॉलेज छात्र रोशन मिंज उर्फ जिंदल के रूप में हुई है, जबकि मृतका उसकी मां वेनेदिक्ता कुजूर थीं।
शराब के नशे में हुआ था विवाद
पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी बेटा शराब के नशे में घर आया था और उसने खाना मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद यह घटना सामने आई। गंभीर रूप से घायल मां की 8 नवंबर को मौत हो गई।









पाठकों की राय