मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 9 नवंबर 2026 की रात एक बड़ा हादसा हुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में कच्चा मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई।

इस दुर्घटना में अरुण विश्वकर्मा (36 वर्ष), संतुलिया (65 वर्ष) और एक 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। एसडीएम सुरेश यादव ने बताया कि सभी घायलों को बैढ़न ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये देने के निर्देश दिए हैं।