शिवपुरी में ग्वाल समाज सकल पंच के तत्वावधान में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लुधावली स्थित ग्वाल धर्मशाला में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समाज अध्यक्ष राजू यादव ने महालक्ष्मी पूजन के बाद कार्यक्रमों की जानकारी दी। लुधावली और घोसीपुरा ग्वाल छावनी में महिलाओं ने घर-घर गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृतियां बनाईं।
पारंपरिक कन्हैया गायन रहा मुख्य आकर्षण
इस कार्यक्रम में पारंपरिक कन्हैया गायन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत में ब्रजेश चौधरी ने उपस्थित सभी समाज बंधुओं का आभार जताया।








पाठकों की राय