दिवाली के बाद उत्तर भारत के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 332 दर्ज किया गया है।

इसके अलावा बुलंदशहर में AQI 331, गाजियाबाद में 324 और बागपत में 305 दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक में AQI 400 और पूसा में 398 तक पहुंच गया है।

कई शहरों में तापमान में गिरावट

दूसरी ओर मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना जताई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 11 नवंबर से छह दिन तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।