चंडीगढ़ कोर्ट ने हरियाणा रोडवेज के एक कंडक्टर की बर्खास्तगी के आदेश को बरकरार रखा है। यह मामला 16 अक्टूबर 2007 का है जब चंडीगढ़ डिपो की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने टिकट घोटाला पकड़ा था।

जांच के दौरान कंडक्टर दीपचंद के पास से 8414 रुपये की पुरानी टिकटें बरामद हुई थीं, जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 7 नवंबर 2007 को उन्हें निलंबित कर चार्जशीट दी थी।

क्या था 2007 का टिकट घोटाला मामला

इसके बाद 3 अक्टूबर 2008 को कंडक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। कंडक्टर ने इस कार्रवाई के खिलाफ अपील की थी जिसे अब चंडीगढ़ कोर्ट ने खारिज कर दिया है।