हरियाणा के आदमपुर में पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के नए घर का गृह प्रवेश 11 नवंबर को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।

इसी बीच नेता रणजीत सिंह चौटाला ने कुलदीप बिश्नोई के इस नए आवास की तुलना बुर्ज खलीफा से की है। इस भव्य गृह प्रवेश कार्यक्रम में करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

बुर्ज खलीफा से की नए घर की तुलना

कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेणुका और बेटे भव्य बिश्नोई ने मिलकर लोगों को इस आयोजन के लिए न्योता दिया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।