छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र स्थित परसाभांठा पिकनिक स्पॉट पर दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में जांजगीर-चांपा जिले से आए युवक शामिल थे।

पिकनिक स्पॉट पर दो गुटों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद हाथ-मुक्कों और कड़ाही से मारपीट की गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

बालको थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है।