छठ पूजा के अवसर पर रांची से बिहार जाने वाली पांच प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में अभी भी सीटें उपलब्ध हैं। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, इन ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी की कुल 489 और एसी श्रेणियों की 121 सीटें खाली हैं।
यात्रियों को 13 नवंबर को चलने वाली रांची-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन के स्लीपर क्लास में 260 सीटें मिल रही हैं। वहीं, रांची-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन में स्लीपर की 154 और थर्ड एसी इकोनॉमी की 94 सीटें खाली हैं। इसके विपरीत, हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में 12 नवंबर तक स्लीपर व थर्ड एसी इकोनॉमी में टिकट रिग्रेट हो चुका है।
सड़क और हवाई यात्रा के महंगे हुए किराए
ट्रेनों में सीमित विकल्पों के बीच सड़क और वायु मार्ग पर दबाव बढ़ गया है। रांची से पटना का बस किराया 2000 रुपए और दरभंगा का बस किराया 2500 रुपए तक वसूला जा रहा है।
पीक दिनों में यात्रा करने पर हवाई यात्रियों की जेब पर भी अधिक बोझ पड़ रहा है। रांची से पटना का हवाई किराया बढ़कर 9,000 से 12,000 रुपए तक पहुंच गया है।









पाठकों की राय