दिवाली के दिन हिमाचल प्रदेश पुलिस के 112 आपातकालीन नंबर पर रिकॉर्ड कॉल दर्ज की गईं। इस दौरान कुल 586 इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुईं, जो राज्य में यह सेवा शुरू होने के बाद एक दिन में सबसे अधिक हैं।
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि इन कुल कॉलों में से 187 कॉल केवल आग लगने की घटनाओं से संबंधित थीं।
औसतन तीन मिनट से अधिक रहा रिस्पांस टाइम
डीजीपी अशोक तिवारी ने इस दौरान पुलिस के काम की सराहना करते हुए ईआरएसएस-112 की टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस त्योहारी दिन पर पुलिस का रिस्पांस टाइम औसतन 3 मिनट 37 सेकंड दर्ज किया गया।
आपातकालीन 112 सेवा हिमाचल प्रदेश में साल के 365 दिन और 24 घंटे नागरिकों के लिए उपलब्ध रहती है।









पाठकों की राय