शिवपुरी के फिजिकल थाने के बाहर 9 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:40 बजे बाथम परिवार से मारपीट के मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान थाने के बाहर प्रधान आरक्षक चालक ऋषभ करारे के साथ मारपीट की गई और सरकारी वाहन के पीछे के दोनों तरफ के कांच तोड़ दिए गए।
घटना के संबंध में पुलिस ने सूरज प्रजापति, मोहन बाथम, राजवती बाथम और लाला बाथम सहित 12 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मौके पर मौजूद भीड़ द्वारा पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।









पाठकों की राय