राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित घोड़ा घाटी में लगभग एक वर्ष पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से गौरी नामक गाय का अगला बायां पैर तीन जगह से टूट गया था।
नेड़च गांव के डॉक्टर लक्ष्मण की सलाह पर गाय का गंभीर रूप से घायल पैर काटना पड़ा था, जिससे उसका चलना मुश्किल हो गया था।
नारायण सेवा संस्थान ने तैयार किया कृत्रिम पैर
नारायण सेवा संस्थान के प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स विभाग ने गाय के लिए विशेष कृत्रिम पैर तैयार किया है।
संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल और विभाग प्रमुख डॉ. मानस रंजन साहू के अनुसार, अब यह गाय कृत्रिम पैर के सहारे चलने और खेतों में घूमने में पूरी तरह सक्षम है तथा रोजाना लगभग 8 लीटर दूध देती है।









पाठकों की राय