शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुद्वारा चौराहा स्थित मंगलम लॉज में 10 नवंबर 2026 को कमरा लेने के विवाद को लेकर लॉज संचालक और एक युवक के बीच मारपीट की घटना सामने आई है।
इस विवाद में लॉज संचालक अगम जैन और युवक राजेश वर्मा के बीच 600 रुपए के लेन-देन को लेकर बात बिगड़ी। मारपीट में घायल हुए राजेश वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
कोतवाली थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई ने बताया कि इस मामले में अगम जैन की शिकायत पर राजेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।









पाठकों की राय