शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत भैरोगढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार 10 नवंबर 2026 को एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।

घायल सखी चिढ़ार के अनुसार, बहादुर, मांगीलाल और उनके ससुर पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में घायल हुए सभी व्यक्तियों को तुरंत इलाज के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।