राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की प्रक्रिया में अड़चनें सामने आ रही हैं। सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार तत्काल इस विलय के पक्ष में नहीं हैं। इस बीच पार्थ पवार ने मुंबई में शरद पवार के आवास सिल्वर ओक पर लगातार दो दिन मुलाकात की।
पार्थ पवार द्वारा जीशान सिद्दीकी को मुंबई शहर अध्यक्ष और उमेश पाटिल को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए जाने से पार्टी के वरिष्ठ नेता नाराज चल रहे हैं।
वरिष्ठ नेताओं की अमित शाह से मुलाकात
दूसरी ओर दिलीप वळसे पाटिल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे और धनंजय मुंडे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान अजित पवार के पास रहा वित्त विभाग एनसीपी को वापस देने का मुद्दा उठाया गया।
सुनील तटकरे के अनुसार अजित पवार के निधन के कारण विलय की प्रक्रिया रुकी है। इस बीच शरद पवार को सीने के दर्द की शिकायत के बाद पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।









पाठकों की राय