असरगंज प्रखंड के ममई गांव में 10 नवंबर 2026 को काली पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन तारापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया।
बच्चों ने प्रस्तुत किया नाटक
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कई भक्ति प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर बच्चों ने तिरंगा लेकर मां दुर्गा और भारत माता के रूप में प्रस्तुतियां पेश कीं और मोबाइल के फायदे-नुकसान पर नाटक का मंचन किया।
इस अवसर पर कृष्णानंद सिंह, विनोद ठाकुर, सदानंद सिंह, सुनील यादव, शंकर सिंह, संजय पांडे, सौरभ झा और मंच संचालक मिथिलेश पासवान मौजूद रहे। पिछले साल राजीव सिंह के मद से ही नाटक मंच बनवाया गया था।








पाठकों की राय