अभिनेता नितीश भारद्वाज ने निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने फिल्म में रावण के चित्रण को लेकर असंतोष व्यक्त किया है।

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। इस प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।

मेकर्स पर इतिहास गलत दिखाने का आरोप

नितीश भारद्वाज ने फिल्म मेकर्स पर भारतीय इतिहास और विरासत को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। इससे पहले उन्होंने ट्रेलर देखकर फिल्म को ऑस्कर मिलने की भविष्यवाणी की थी।