झारखंड में आगामी 15 दिसंबर से धान की खरीद शुरू की जाएगी। राज्य सरकार ने इस बार किसानों को 109 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया है। पिछले वित्तीय वर्ष में बोनस की यह राशि 81 रुपए प्रति क्विंटल थी।
केंद्र सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपए और ग्रेड-ए धान का एमएसपी 2461 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। इसके आधार पर खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
एमएसपी और खरीद का लक्ष्य
राज्य सरकार ने इस बार कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा है। यह पूरी प्रक्रिया मार्च 2027 तक चलेगी।
इस योजना के संचालन के लिए झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड, रांची को नोडल एजेंसी बनाया गया है। हालांकि, कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।









पाठकों की राय