पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास पर परिवार के साथ गोवर्धन तिहार मनाया और गौवंश की पूजा की। इस दौरान उन्होंने कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
कथावाचकों और एसआईआर पर बयान
भूपेश बघेल ने कथावाचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि पर्ची देखने वाले कथावाचक समाज और भगवान को बांट रहे हैं। उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर दावा किया कि इसके तहत देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
इसके अलावा उन्होंने चावल जमा करने को लेकर कहा कि राइस मिलर्स ने अब तक केवल 25 प्रतिशत चावल ही जमा किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।









पाठकों की राय