उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज बंद किए जा रहे हैं। केदारनाथ धाम में सुबह चार बजे समाधि पूजा संपन्न हुई और सुबह छह बजे गर्भगृह के द्वार बंद कर दिए गए।

केदारनाथ कपाट बंद होने के इस समारोह में सेना के 15 जवानों ने बैंड की धुनों के साथ हिस्सा लिया। अनुष्ठान के बाद केदारनाथ के मुख्य कपाट सुबह 8:30 बजे बंद किए जाएंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट का समय

उधर, यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10:28 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इस यात्रा सीजन में केदारनाथ में 19 लाख 13 हजार और यमुनोत्री में 8 लाख 84 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी, जहां शीतकाल में उनकी पूजा होगी।