शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में पठान ढाबे के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 42 वर्षीय ट्रक चालक अशोक परिहार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

ग्राम टीला खुर्द निवासी अशोक परिहार जिओ पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे में दूसरी बाइक के चालक और एक महिला घायल हो गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद घायल अशोक को कोलारस के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।