शिवपुरी जिले के खनियाधाना कस्बे के अंतर्गत आने वाले झुतरी गांव में बुधवार को एक अनोखा मामला सामने आया। सूरज बाई परिहार नामक महिला सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक यानी करीब सात घंटे तक 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी रहीं।
हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ने की मांग
महिला का आरोप है कि दीपावली की रात उनके घर पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में उनका दावा है कि दरवाजे और पलंग पर गोलियों के निशान भी हैं। वह मांग कर रही थीं कि एफआईआर में हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ी जाएं।
सूरज बाई की यह भी मांग थी कि दर्ज की गई एफआईआर उनके बेटे शिवम परिहार या बहू को सौंपी जाए। यह पूरा विवाद पुराने जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें जितेंद्र परिहार और अशोक परिहार आरोपी हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर खनियाधाना थाना प्रभारी संजय सिंह किरार का पक्ष नहीं मिल सका है।









पाठकों की राय