मथुरा और गोवर्धन में मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर लगभग 40 देशों से 10 हजार से अधिक विदेशी श्रद्धालु और भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने 21 किलोमीटर लंबी गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की और गिरिराज जी को छप्पन भोग अर्पित किए।

इस्कॉन की गोशाला में इस मौके पर दो हजार किलो सूजी के हलवे से गिरिराज जी की एक विशेष आकृति बनाई गई।

इस्कॉन गोशाला में बना विशेष हलवा

अमेरिका से आईं गौरा मणि देवी दासी ने इस विशेष आयोजन के लिए 250 किलो हलवा तैयार किया।