मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के पास हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 18 अक्टूबर को हुई इस घटना के संबंध में पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान सामने आया कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा ली गई थी। इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी हमले की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 10 नवंबर को इस मामले से जुड़े घटनाक्रम पर बयान दिया था। पुलिस के अनुसार, इस आपराधिक साजिश के मुख्य सूत्रधार राज्य या देश के बाहर हो सकते हैं।