चंडीगढ़ अदालत ने 27.04 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी ललित कुमार महेंद्रू उर्फ लल्ली की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह फैसला 11 नवंबर 2026 को सुनाया गया। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सरकारी खाते से धोखाधड़ी का यह मामला जुड़ा हुआ है।
बचाव पक्ष ने अदालत में दावा किया था कि आरोपी 1 अक्टूबर 2025 से जेल में बंद है और इस मामले में जांच पूरी हो चुकी है। आरोपी ने अपनी पत्नी की सर्जरी और देखभाल के आधार पर अंतरिम नियमित जमानत मांगी थी।
बचाव पक्ष और सरकारी वकील के तर्क
सरकारी वकील ने जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी पर दो अन्य मामले भी दर्ज हैं। इसके अलावा, अदालत में आशंका जताई गई कि जमानत मिलने पर आरोपी फरार हो सकता है या ट्रायल को प्रभावित कर सकता है।
अदालत ने अपराध की गंभीरता और धोखाधड़ी की बड़ी रकम को मुख्य आधार बनाते हुए ललित कुमार महेंद्रू की अंतरिम जमानत की मांग ठुकरा दी।









पाठकों की राय