छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि दुर्ग में सबसे अधिक 32.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह ड्राई रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान बारिश को लेकर किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।