पश्चिमी राजस्थान में लूणी नदी के बेकार बहने वाले पानी के संरक्षण और उपयोग के लिए नॉर्थ-वेस्टर्न रीजनल सेंटर और रुड़की की टीम सर्वे कर रही है। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य नदी के व्यर्थ बहने वाले पानी को पीने और खेती के काम में लेना है।

नॉर्थ-वेस्टर्न रीजनल सेंटर के प्रभारी एवं वैज्ञानिक डॉ. सौरभ नेमा के अनुसार, इस रिसर्च में मानसून डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। टीम द्वारा 1956 से 2010 और 2023 से 2025 तक के मानसून डेटा का अध्ययन किया जा रहा है।

फ्लैश फ्लड और वाटर स्टोरेज पर रिसर्च

इस शोध के तहत फ्लैश फ्लड, क्रॉप मैपिंग, सूखा, वॉटर क्वालिटी और वाटर स्टोरेज पर रिसर्च की जा रही है। क्षेत्र में गेहूं, सरसों, ईसबगोल, जीरा और चना प्रमुख फसलें उगाई जाती हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार, साल 2010 के बाद सूखा कम होने और हरियाली बढ़ने के कारणों पर वैज्ञानिक अध्ययन अभी जारी है। वहीं, पानी को गांवों तक पहुंचाने और स्टोरेज की सटीक कार्ययोजना पर काम चल रहा है।