अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में जंगी एप के इस्तेमाल का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि लॉरेंस गैंग का अनिल पंडित विदेश से इसी एप के जरिए शूटर्स को निर्देश दे रहा था।

सीकर पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान लॉरेंस गैंग के शूटर महेश नायक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जंगी एप पर लॉगिन के लिए किसी मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की आवश्यकता नहीं होती है और इसका मुख्यालय अमेरिका में स्थित है।

अमेरिका स्थित है जंगी एप का मुख्यालय

बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह जंगी एप 18 दिसंबर 2024 को ही भारत में बैन हो चुका है। इस एप पर चैट डिलीट होने के कारण दो लोगों के बीच हुई बात का पता नहीं चल पाता है, जिससे मास्टरमाइंड का आसानी से पता लगाना कठिन होता है।

इससे पहले राजू ठेहट और चर्चित सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी सिग्नल एप का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ चुकी है।