उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार सुबह बलिया, देवरिया, कुशीनगर, मथुरा और अलीगढ़ सहित राज्य के 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहा।
ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी घटकर मात्र 20 मीटर तक दर्ज की गई। वहीं, सुबह 6 बजे नोएडा और गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 278 दर्ज किया गया।
तापमान और मौसम का पूर्वानुमान
मौसम के इन हालातों के बीच तापमान में भी बदलाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान हरदोई का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और बरेली का 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, आगामी पांच दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।









पाठकों की राय